निर्माता लव रंजन की नए साल में रिलीज होने वाली फिल्म जय मम्मी दी के निर्माता अपनी फिल्म के लिए अब एक नया मसाला लेकर आ रहे हैं। चार्टबस्टर गाने 'लैंबोर्गिनी' के एक नए संस्करण के सथ फिल्म में शामिल करने की तैयारी हो रही है।
सूत्र बताते हैं कि लैंबॉर्गिनी गाने के ओरीजिनल ट्रैक को हाल ही में फिल्म की टीम ने कई कई बार सुना और इसकी लोकप्रियता को लेकर काफी रिसर्च भी की गई। अब ये गाना फिल्म जय मम्मी दी के लीड कलाकारों सनी सिंह और सोनाली सैगल पर फिल्माया जा रहा है। इस रीक्रिएशन में मूल धुन को एक लोक गीत में ढाला गया है और इसके बोल भी नए सिरे से लिखे गए हैं।
जानकारी के मुताबिक गाने का यह नया वर्जन हिट संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है और इसे नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल ने अपनी आवाजें जी हैं। गीतकार कुमार के लिए इस गाने का वीडियो अरविंद खैरा ने निर्देशित किया है।
कटरीना ने थामा ग्रामीण महिलाओं का हाथ, नए ब्यूटी प्रोडक्ट के मुनाफे से मिलेगा लोगों को रोजगार