फिल्म अभिनेत्रियों के बीच सामाजिक कार्यों को लेकर शुरू हुई नई पहल में अब मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ भी शामिल हो गई हैं। कटरीना ने हाल ही में शुरू की गई एक मेकअप रेंज से होने वाला मुनाफा एक सामाजिक संस्था को दान देने का फैसला किया है।
कटरीना की इस सामाजिक पहल को जिस संस्था का मंच मिला है, वह इस नई पहल के जरिए चुनी गईं पिछड़े शहरों की महिलाओं को नौकरियां देगी। कटरीना का मानना ये है कि आर्थिक सहायता की बजाय जरूरतमंदों को आजीविका प्रदान करने से सामाजिक उत्थान ज्यादा आसानी से किया जा सकेगा। बिहार की ये संस्था ग्रामीण महिलाओं को पुराने अखबारों से बनने वाली पेंसिल के उत्पादन में प्रशिक्षित करेगा। कटरीना की लांच की गई ब्यूटी रेंज की खरीद पर ये पेंसिल लोगों को मुफ्त दी जाएगी।
कटरीना कैफ कहती हैं, ‘जब से हमने पहली बार इस नए उत्पाद के बारे में सोचा, तब से इस बात की योजना बनाने पर काम चल रहा है कि आखिर हम समाज को इसके जरिए क्या लौटा सकते हैं?गांव की महिलाओं के लिए सहायता के बजाय रोजगार पैदा करने की ये पहल मुझे बहुत अच्छी लगी और इसके साथ जुड़कर मैं काफी गौरान्वित महसूस कर रही हूं।'
सलमान खान को कोर्ट ने लगाई फटकार और जामिया छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा का बयान, पांच खबरें