फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हो डेमोक्रेसीः एक और राजनीतिक व्यंग्य

Fri, 20 Mar 2015 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी में इधर बन रही राजनीतिक फिल्मों में व्यंग्य की धार बढ़ चली है। इसी दिशा में एक और कदम बढ़ाती फिल्म जय हो डेमोक्रेसी भी रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक रंजीत कपूर की इस फिल्म की विशेषता इसके मंजे हुए कलाकार हैं।
विज्ञापन


रंजीत कपूर ही वह शख्स हैं जिन्होंने जाने भी दो यारो जैसी हमेशा याद की जाने वाली फिल्म लिखी है। ओम पुरी, अन्नू कपूर, सीमा बिस्वास, आदिल हुसैन और सतीश कौशिक जैसे ऐक्टर आपको जय हो डेमोक्रेसी में नजर आएंगे। फिल्म दिखाती है कि किस तरह से राजनेता अपने स्वार्थ के लिए देश-समाज और नागरिकों के हालात को नहीं बदलने देना चाहते।

भले ही परिस्थितियां कितनी ही गंभीर क्यों न हो जाएं। फिल्म में मीडिया के द्वार इन दिनों रिपोर्टिंग के अंदाज को भी निशाने पर रखा गया है।
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और सीमा पर गोलीबारी भी फिल्म की कहानी के केंद्र में है। इससे पहले ऋषि कपूर को लेकर चिंटूजी जैसी फिल्म बना चुके रंजीत कपूर के अनुसार अब राजनीति ऐसा विषय नहीं रह गई है, जिससे आम इंसान दूर भागता है।
विज्ञापन


आज के युवा राजनीति में पूरी दिलचस्पी ले रहे हैं और बंद कमरों के पीछे होने वाली हर बात को जानना चाहते हैं। हमने फिल्म में बंद दरवाजों के पीछे की राजनीति को ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें