फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड वुमेंस के फर्स्ट पुरुष एम्बेसडर बने फरहान अख्तर

Thu, 19 Mar 2015 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड नेशन ने अपने कैंपेन यूनाइटेड वुमेंस के लिए साउथ एशिया में पहला पुरुष एम्बेसडर बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर को बनाया है। फरहान अख्तर ने इस बात की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
विज्ञापन


फरहान एम्मा वाटसन, निकोल किडमैन, सानिया मिर्जा और थाइलैंड की राजकुमारी माहीडोल के साथ मिलकर महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने का प्रयास करेंगे।

फरहान अख्तर 2013 से ही अपने कैंपेन 'मर्द' के जरिए महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। फरहान के कैंपेन 'मर्द' के ट्विटर अकाउंट से भी इसकी जानकारी ट्वीट की गई है।
विज्ञापन


वहीं फरहान ने इस नियुक्ति के लिए ट्वीट करके धन्यवाद दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें