फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जग्गा जासूस: पांचवें दिन और घटी कमाई, कलेक्शन सिर्फ 3.75 करोड़

Wed, 19 Jul 2017 02:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
विज्ञापन
जग्गा जासूस
विज्ञापन
रणबीर और कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' ने पहले वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद पहले मंगलवार को करीब 3.75 करोड़ का व्यापार किया। 
विज्ञापन


यह सोमवार के मुकाबले 25 लाख कम है। सोमवार को जग्गा जासूस ने करीब 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने रविवार को 13.07 करोड़ की कमाई की थी। इसका टोटल कलेक्शन 40.97 करोड़ पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस पर ये नंबर कुछ खास तो नहीं हैं लेकिन फिल्म को मल्टिप्लेक्स में अपनी ऑडियंस मिल रही है। सोमवार को ही फिल्म से जुड़ी एक्ट्रेस  विदिशा बेज बरुआ ने पति से तंग आकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। देखना अब ये होगा कि क्या इसकी वजह से फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



14 जुलाई को रिलीज हुई 'जग्गा जासूस' के मुकाबले उस समय कोई बड़ी भारतीय फिल्म तो नहीं थी लेकिन हॉलीवुड फिल्म 'वॉर फॉर द प्लैनेट ऑफ एप्स' ने इसे कड़ी टक्कर दी थी।  अब कमाई के लिए 'जग्गा जासूस' के पास केवल इसी हफ्ते का समय है क्योंकि अगले हफ्ते लंबे समय से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' रिलीज हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें