फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdish Raj Death Anniversary: पुलिस वाले का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे जगदीश राज, नाम किया था ये रिकॉर्ड

Thu, 28 Jul 2022 07:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अभिनय करते जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
अभिनय की दुनिया में कलाकार कई तरह के किरदार निभाते हैं, हालांकि आखिर में सब दर्शकों पर निर्भर करता है, लेकिन कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं, जिनमें अभिनेता या अभिनेत्री दर्शकों के दिलों दिमाग में एक अलग छाप छोड़े देते हैं। ऐसे ही मंझे हुए कलाकार थे अभिनेता जगदीज राज थे। जो पुलिसवाले का किरदार निभाने के लिए मशहूर थे और इसी वजह से उन्होंने इतिहास भी रच दिया था। सिनेमा के इस दिग्गज ने 25 जुलाई को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। जानते हैं जगदीश राज के बारे में कुछ खास तथ्य।
विज्ञापन

2 of 6
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
सिनेमा की दुनिया में कब कौन सा किरदार या डयलॉग हिट हो जाए यह खुद कलाकार को भी नहीं पता होता है। अभिनेता जगदीश राज का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा। उन्होंने कई फिल्मों में एक के बाद एक अलग पुलिसवाले का किरदार अदा किया था और उन्होंने यह नहीं सोचा था कि वह एक रिकॉर्ड बना देंगे। उन्होंने फिल्मों पूरे 144 बार पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा किया था और इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
1928 में जन्में जगदीश राज का जन्म ब्रिटिश भारत के सरगुजा में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। कहते हैं कि कई बड़ी फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने वाले जगदीश राज ने बाद में पुलिस की वर्दी ही सिलवा ली थी। वे भूमिका के लिए निर्माता निर्देशक का फोन आते ही सीधे कॉस्ट्यूम में सेट पर पहुंच जाया करते थे।

4 of 6
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
बताया जाता है कि जब हॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर को जगदीश राज के बारे में पता चला तो वे जानने के लिए काफी उत्सुक हुए।  फिर गिनीज बुक की टीम को जांच के लिए बुलाया गया और इस तरह से फिल्मों में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाकर जगदीश राज का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
जगदीश राज खुराना - फोटो : Social media
इन फिल्मों में आए थे नजर
जगदीश राज ने अपने करियर में अमिताभ से लेकर देवआनंद तक कई जाने-माने कलाकारों को साथ का  किया था। उन्होंने हम दोनों, गैंबलर, जॉनी मेरा नाम, काला बाजार, ड्रीम गर्ल और दीवार जैसी हिट फिल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अभिनेता राज कुमार संग जगदीश राज - फोटो : Social media
अभिनेता जगदीश राज काफी फिल्में की लेकिन 80 और 90 के दशक से अभिनय की दुनिया में उनकी भागीदारी कम दिखने लगी थी और उन्होंने 1992 में फिल्मों से दूरी बनाते हुए संन्यास ले लिया था। अभिनेता जगदीश को श्वास संबंधी बीमारी ने जकड़ लिया था। इसके बाद 85 साल की उम्र में 28 जुलाई 2013 को जुहू स्थित घर में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें