बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की फिल्म 'रॉय' वेलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसको लेकर जैकलीन का कहना है कि उनकी फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है और यह दर्शकों के लिए वेंलेंटाइन्स डे का बेहतरीन तोहफा होगी।
जैकलीन ने एक कार्यक्रम में कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं कि रॉय वेलेंटाइन्स डे वाले सप्ताह में रिलीज हो रही है। 'रॉय' एक रहस्य और रोमांच की फिल्म है, लेकिन इसमें एक बहुत रूमानी प्रेम कहानी भी है। जिसे मेरे ख्याल से वेलेंटाइन्स डे पर देखना एक गिफ्ट की तरह होगा।"