फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो सलमान की प्रेमिका छोड़ रही हैं भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिज को सलमान खान की ‘किक’ से भी बॉलीवुड में किक मिलती नहीं दिख रही है। दर्शकों और समीक्षकों ने इस फिल्म में भी उन्हें नापसंद किया है। ऐसे में चर्चा है कि जैकलीन वापसी के लिए बोरिया बिस्तर समेटने को तैयार हैं। खबर है कि बॉलीवुड फिल्मों में कामयाबी ना मिलने के बाद जैकलीन अब श्रीलंकाई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं।
विज्ञापन


चली जाएंगी अपने देश

उल्लेखनीय है कि यहां करीब आधा दर्जन फिल्में करने के बावजूद जैकलीन ने श्रीलंका में अभी तक किसी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन अब वह श्रीलंकाई फिल्म ‘अकॉर्डिंग टू मैथ्यू’ में काम करने जा रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रन रत्नम होंगे। फिल्म की शूटिंग आने वाले महीनों में होगी और यह अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन

फिल्म भी करेंगी वहां

सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म 1970 में श्रीलंका में हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है। वहां फादर मैथ्यू पेरिस ने अपनी एक प्रेमिका को पाने के लिए दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। फादर मैथ्यू ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के पति की हत्या कर दी थी। फिल्म में जैकलीन मैथ्यू की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। जैकलीन पिछले दिनों अपने मीडिया इंटरव्यू में कहती रही हैं कि उन्हें श्रीलंका से ढेर सारे ऑफर आ रहे हैं। लगता है कि अब वक्त आ चुका है, जब उन्हें ये ऑफर स्वीकार कर लेने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें