सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किक' में बहुत सारे स्टंट और मारधाड़ की है। फिल्म की नायिका जैकलिन फर्नाडीज कहती हैं कि इमारत से लगाई एक छलांग उन स्टंट में सबसे ज्यादा डराने वाली थी। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म की एक विशेष 'मेकिंग ऑफ द एक्शन' वीडियो रिलीज की है।