फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुंदर', 'सुशील' सिद्धार्थ का फर्स्ट लुक रिलीज

Thu, 06 Jul 2017 12:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा
विज्ञापन
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों 'अ जेंटलमैन' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। उन्होंने फिल्म में अपने पहले लुक को रिलीज किया है। इसमें सिद्धार्थ सूट-बूट में नजर आ रहे हैं और उन्होंने टाई भी लगाई हुई है। देखकर लग रहा है कि सिद्धार्थ फिल्म में किसी कॉर्पेरेट कंपनी में काम करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्विटर पर इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सुंदर, सुशील आदमी को जानता हूं जो तुम्हारे टाइप का है जैकलीन, बिलकुल मेरी तरह- गौरव।' फिल्म में सिद्धार्थ गौरव नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं।
I know a sundar, susheel man is totally your type! @Asli_Jacqueline, just like me-Gaurav ! #AGentlemanSundarSusheelRisk pic.twitter.com/qQ4fuUir6Q— Sidharth Malhotra (@S1dharthM) July 6, 2017
विज्ञापन



बता दें कि पहले 'अ जेंटलमैन' का नाम रिलोडेड था और ये भी कहा जा रहा था कि ये ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'बैंग-बैंग' का सीक्वल है। हालांकि इसके बाद मेकर्स ने कंफर्म किया कि ये किसी भी फिल्म का सीक्वल नहीं है।
विज्ञापन


ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें