सार
Jacqueline Fernandez Viral Video With Mystery Man: सोशल मीडिया पर एक वीडियो अचानक वायरल हुआ, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस एक मिस्ट्री मैन के साथ डेट पर दिखीं। यह वीडियो दूर से एक फैन ने रिकॉर्ड किया। इस वीडियो पर जैकलीन ने भी रिएक्शन दिया है।
जैकलीन फर्नांडिस की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। दरअसल, एक रेस्टोरेंट में वह बैठी थीं और मिस्ट्री मैन के साथ बात कर रही थीं। तभी दूर से एक शख्स ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। यह शख्स भी उसी रेस्टोरेंट में लंच कर रहा था। उसके साथ मौजूद ने एक व्यक्ति एक उसका वीडियो बनाया, जिसमें जूम करने पर दूर बैठीं जैकलिन फर्नांडिस दिखीं। यह वीडियो साेशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जिस पर जैकलीन ने कमेंट सेक्शन में रिप्लाई दिया है।
जैकलीन ने क्या रिएक्शन दिया?
सीए ऋषभ सेठिया की शेयर की गई वीडियो पर जैकलीन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हां, ये मैं हूं।’ आगे एक्ट्रेस ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया। आगे ऋषभ ने एक और पोस्ट शेयर की और लिखा, ‘कुछ भी सीक्रेट नहीं किया गया। अफवाहें उड़ने दो, लेकिन मिस्ट्री मैन मिस्ट्री ही रहेगा, हमेशा के लिए।’ इस तरह यह पता नहीं चल सका है कि जैकलीन के साथ बैठा शख्स कौन था?
यूजर्स को पसंद आया जैकलीन का अंदाज
जब अपने ही वायरल वीडियो पर जैकलीन ने रिएक्ट किया तो यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, ‘देखो, जैकलीन ने तुम्हारे अकाउंट को पहचाना।’ कई यूजर ने फैन की तारीफ भी की कि उन्होंने जैकलीन को डिस्टर्ब नहीं किया।
कॉमेडी फिल्म में आएंगी नजर जैकलीन
जैकलीन इस साल 'फतेह', और 'हाउसफुल 5' में नजर आईं। अगले साल 'वेलकम टू द जंगल' नाम की कॉमेडी फिल्म में वह दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक नामी स्टार कास्ट नजर आएगी।