फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकलीन पहुंची अस्पताल, ट्वीटर पर पोस्ट की सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री में सभी प्रोफेशनल्स होते हैं और एक-दूसरे के दोस्त नहीं बन सकते। लेकिन इस बात को अभी फिल्मी कलाकार झूठा साबित कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये कलाकार एक-दूसरे के न सिर्फ एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड्स साबित हो रहे हैं बल्कि हमदर्द बनकर उनके सुख-दुख में पूरा साथ दे रहे हैं। बॉलीवुड में इन दिनों सोनम कपूर और जैकलीन फर्नाडींस एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त बन चुकी हैं।

जैकलीन ने अपनी दोस्ती का फर्ज निभाते हुए अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाला और अपनी बीमार दोस्त सोनम का हालचाल जानने सीधे अस्पताल जा पंहुची।

अस्पताल में उन्होंने सोनम के साथ खींची अपनी सेल्फी ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए सोनम का हालचाल भी बताया।
विज्ञापन

सोनम को हुआ था स्वाइन फ्लू

आपको बात दें, सोनम को राजकोट में शूटिंग के दौरान स्वाइन फ्लू हो गया था। जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उनकी मां उनको मुंबई अस्पताल में ले आईं।

जैकलीन ने अस्पताल में सोनम का हाल जाना और अपनी सेल्फी उनके साथ खींचकर ट्वीटर पर डाल दी। जैकलीन ने यह भी बताया कि सोनम फिलहाल बेहतर महसूस कर रही हैं और धीरे-धीरे इस बीमारी से बाहर आ रही हैं।

सेल्फी में सोनम और जैकलीन मुंह पर मास्क लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें