फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद से अलग होकर कहां हैं जैकलीन?

Thu, 19 Sep 2013 09:38 AM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
साजिद खान से ब्रेकअप के बाद अब जैकलिन फर्नाडिज ने अब नया ठिकाना खोज लिया है।
विज्ञापन


जैकलिन फर्नांडिज आराम फरमा रही हैं। पिछले साल उन्होंने अपने देश श्रीलंका में एक द्वीप खरीदा था। तब से उन्होंने एक नियम ही बना लिया है कि शूटिंग से फुर्सत मिलते ही वे अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज करें।

इन दिनों वे इस द्वीप पर सपरिवार हैं और अच्छा वक्त बिता रही हैं। दरअसल जल्द ही जैकलिन फिल्म 'किक' की शूटिंग शुरू करनेवाली हैं, इसलिए वे आराम कर तरोताजा हो जाना चाहती हैं।
विज्ञापन


साजिद नाडियाडवाला के बैनर की इस फिल्म में उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का एक बड़ा मौका मिला है। साजिद इस फिल्म के न केवल प्रोड्यूसर हैं, बल्कि इस फिल्म के साथ वे निर्देशन के मैदान में भी उतर रहे हैं। किक की शूटिंग तेजी से होने की संभावना है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सलमान साजिद को एकमुश्त तारीखें देने की सोच रहे हैं, कहने की आवश्यकता नहीं है कि ऐसे में आनेवाले वक्त में जैकलिन भी पूरी तरह व्यस्त हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें