फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से जैकलीन ने लिए 3 मिनट के 75 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा जहां चार मिनट के 1.25 करोड़ लेने के बाद सुर्खियों में थीं वहीं सलमान की चहेती जैकलीन फर्नांडीस ने यूपी सरकार से अपने तीन मिनट के परफॉर्मेस के 75 लाख रुपए लिए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सैफई महोत्सव के दौरान महज 3 मिनट परफॉर्म करने के लिए 75 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन


खबर है कि "महोत्सव में कई मंत्री, बड़े ऑफिसर, कॉरपोरेट से जुड़े लोग और ग्लैमर से जुड़े लोग आते हैं। सभी फिल्मी सितारे यहां परफॉर्म करने के लिए बहुत पैसे लेते हैं। इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज था कि जैकलीन को 3 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 75 लाख रुपये दिए गए।"

इस बार सैफई में परफॉर्म करने वाले ऋतिक अकेले सुपरस्टार थे। महोत्सव में हुमा कुरैशी और रिचा चड्ढा ने भी परफॉर्म किया था। बता दें कि पिछले साल मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद हुए सैफई महोत्सव में माधुरी दीक्षित और सलमान खान जैसे सितारे परफॉर्म करने पहुंचे थे जिसपर काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन

सलमान के बचाव में आईं जैकलीन

पूर्व मिस श्रीलंका और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने सलमान खान के श्रीलंका दौरे का बचाव करते हुए कहा है कि वह वहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे। सलमान ने इस दौरे में महिन्द्रा राजपक्षे के लिए चुनाव प्रचार किया था जिसके बाद सलमान राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए थे।

जैकलीन ने कहा है कि 'हमारा इरादा बिल्कुल साफ था। हम लोग वहां बीइंग ह्यूमैन की तरफ से नेत्र शिविरों का आयोजन और प्रचार करने के लिए गये थे।' सलमान ने श्रीलंका में नेत्र शिविरों का आयोजन किया था और हम लोग हमेशा वहां जाना चाहते थे। लेकिन समय के अभाव में समारोह उतना सफल नहीं हो पाया जितना हम लोगों ने सोचा था।'

अभिनेत्री जैकलीन का मानना है कि नेत्र शिविर का आयोजन चुनाव के दौरान किये जाने के कारण यह पूरा मुद्दा चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें