फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani: पड़ोस में रहते हुए भी जैकी ने कभी नहीं की थी रकुल से बात, फिर लॉकडाउन ने यूं बना दी जोड़ी

Sun, 25 Dec 2022 08:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकी भगनानी इन दिनों अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों बी टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। आज जैकी के जन्मदिन के मौके पर चलिए बताते हैं आपको उनकी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी के बारे में।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी भगनानी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने न सिर्फ पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाया बल्कि वह फिल्मों का निर्माण भी करते हैं। 25 दिसंबर 1984 को कोलकाता में जन्मे जैकी फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। जैकी अब पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी लव लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज जैकी के 38वें जन्मदिन के मौके पर चलिए बताते हैं आपको उनकी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी के बारे में।

विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी भगनानी इन दिनों अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों बी टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं और अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। जैकी और रकुल की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है, दोनों ने कभी एक-दूसरे से बात नहीं की थी, लेकिन लॉकडाउन उन्हें करीब ले आया।

Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे

रकुल प्रीत - जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी। अभिनेत्री ने बताया था कि कैसे उन दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी। रकुल ने बताया कि वे दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी भी बात नहीं की थी। लॉकडाउन के दौरान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए दोनों मिले और उनकी बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला भी बढ़ने लगा।

Yash: केजीएफ स्टार यश की रियल लाइफ पर भी पड़ा फिल्म के किरदार का असर, एक्टर ने बताया दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी और रकुल ने करीब तीन-चार महीने तक साथ में समय बिताया और और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जब दोनों एक दूसरे को लेकर अपनी फीलिंग्स समझ गए तो उन्होंने अपने रिश्ते को नाम देने के बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया।  बता दें कि जैकी भगनानी फालतू, यंगिस्तान, रंगरेज सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं।

Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें