जैकी भगनानी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने न सिर्फ पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा दिखाया बल्कि वह फिल्मों का निर्माण भी करते हैं। 25 दिसंबर 1984 को कोलकाता में जन्मे जैकी फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। जैकी अब पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपनी लव लाइफ को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज जैकी के 38वें जन्मदिन के मौके पर चलिए बताते हैं आपको उनकी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की लव स्टोरी के बारे में।