फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इस 'विलेन' के साथ काम करते नजर आएंगे 'बाहुबली'

Sun, 20 Aug 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
प्रभास
विज्ञापन
बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास की आने वाली फिल्म 'साहो' का कद दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खबरों की मानें तो फिल्म 'साहो' में लीड रोल में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर दिखाई देने वाली हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस महा बजट फिल्म को बनाने वाले निर्माताओं ने विलेन का रोल निभाने के लिए जैकी श्रॉफ को चुना है। इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभाती बॉलीवुड की तिकड़ी नजर आने वाली है।

पढें- क्या 'साहो' में ऐसे दिखेंगे प्रभास? वायरल हो रही तस्वीर

इस तिकड़ी में नील नितिन मुकेश और चंकी पाण्डेय भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, फिल्म साहो में ये तीनों ग्रे कैरेक्टर प्रभास की मुश्किलों को बढ़ाते हुए नज़र आयेंगे।
विज्ञापन


चंकी का किरदार काफी डार्क शेड वाला है।  साथ ही नील का किरदार एक टेक सेवी विलन का होगा।
 
फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में बनाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है। प्रभास ने कल अपने ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी थी की करीब साढ़े चार साल बाद वो साहो की शूटिंग को शुरू कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए जैकी श्रॉफ ने बताया कि वो साहो में प्रभास के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें