फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Shetty: सुनील को जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने किया बर्थ डे विश, बेटी अथिया ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

Mon, 11 Aug 2025 03:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunil Shetty Birthday: आज सुनील शेट्टी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए उनके करीब दोस्त जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही बेटी अथिया ने भी एक इमोशनल पोस्ट सुनील शेट्टी के लिए शेयर की है। 
विज्ञापन
सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी (बचपन की तस्वीर), जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक में एक्शन हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में आए सुनील शेट्टी आज एक वर्सटाइल एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। 11 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बेटी अथिया शेट्टी से लेकर इंडस्ट्री के उनके कुलीग और दोस्तों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए, अपनी पोस्ट में ये सभी सुनील शेट्टी के लिए क्या कह रहे हैं। 

अथिया ने शेयर किए इमोशन 

विज्ञापन

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पापा और अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक प्यारी सी बात भी लिखी है। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पापा। आप दुनिया के सबसे बेस्ट पापा हैं और अब बेस्ट नाना हैं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आपने जो कुछ हमारे लिए किया, उसके लिए थैंक यू।’ अथिया ने सुनील शेट्टी और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।  

SnapInsta
विज्ञापन


जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर की पोस्ट 
शिल्पा शेट्टी ने भी सुनील शेट्टी को बथे डे विश किया है। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे शेट्टी। तुम्हारे ऊपर प्यार, खुशियां यूं ही बरसती रहें। तुम्हारी हेल्थ अच्छी रहे। मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार।’ वहीं जैकी श्रॉफ ने सुनील शेट्टी के साथ एक कमाल की फोटो शेयर की है और उस पर लिखा है, ‘असली भिडू़ हमेशा।’

सुनील शेट्टी इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर 
इन दिनों सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ वेब सीरीज ‘हंटर 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज में सुनील पॉजिटिव तो जैकी श्रॉफ नेगेटिव रोल में हैं। वहीं सुनील शेट्टी जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे। इस के अलावा वह ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें