फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने शेयर की 'बॉर्डर 2' की शूटिंग की खास तस्वीर, लिखा- 'बेहतरीन सुबह...'

Mon, 11 Aug 2025 02:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2: वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर पंजाब की अपनी कई खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी तस्वीरें बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान की हैं। इन तस्वीरों के साथ वरुण ने पंजाब की सुबह को लेकर एक खास कमेंट किया है। 
 
विज्ञापन
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन, जो इन दिनों अपनी नई फिल्म "बॉर्डर 2" को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाब में बिताए अपने समय की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही एक्टर ने अपने फैंस के साथ एक खास बात भी शेयर की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वरुण का पोस्ट
वरुण धवन ने आज इंस्टाग्राम पर सूर्योदय के समय पंजाब के हरे-भरे खेतों में बैठे हुए अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ बॉर्डर 2 एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "पंजाब दे खेत...बेस्ट मॉर्निंग हो गई।" 

फिल्म को लेकर वरुण का पोस्ट
इस पोस्ट से पहला वरुण ने बताया कि उन्होंने अमृतसर में "बॉर्डर 2" की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मौके पर टीम ने केक काटकर जश्न मनाया और स्वर्ण मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। वरुण ने उत्साह में "भारत माता की जय" का नारा भी लगाया। इससे पहले भी वरुण ने पंजाब के खेतों की तस्वीरें साझा की थीं और लिखा था, "पंजाब पंजाब पंजाब।" "बॉर्डर 2"
विज्ञापन

बॉर्डर 2 के बारे में
फिल्म बॉर्डर 2, 1997 की सुपरहिट युद्ध फिल्म "बॉर्डर" का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। उस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे सितारे थे। "बॉर्डर 2" का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: War 2: जूनियर एनटीआर-ऋतिक के अलावा 'वॉर 2' में दिखेगा एक और एक्टर का स्वैग, कैमियो रोल में नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें