फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने विनोद खन्ना को किया याद, साथ ही मनाया 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का जश्न

Mon, 06 Oct 2025 11:30 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vinod Khanna: जैकी श्रॉफ ने आज दिग्गज अभिनेती विनोद खन्ना को उनकी जयंती पर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही जैकी ने अपनी फिल्म 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ और विनोद खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोमवार 6 अक्तूबर, 2025 को दिवंगत स्टार विनोद खन्ना की 79वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इसके साथ ही जैकी श्रॉफ ने 2006 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

 

जैकी का पोस्ट
जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विनोद खन्ना की फोटो कॉलेज शेयर की। विनोद की इस पोस्ट के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा हमारे दिलों में #vinodkhanna।'

विनोद खन्ना के बारे में
हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे विनोद खन्ना ने 1968 में अपना करियर शुरू किया। शुरुआत में वे छोटी भूमिकाओं और विलेन के रोल में नजर आए। फिल्मों जैसे 'मेरे अपने', 'मेरा गांव मेरा देश' और 'अचानक' में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए। 1970 के दशक में 'हाथ की सफाई', 'अमर अकबर एंथनी', 'मुकद्दर का सिकंदर' और 'कुर्बानी' जैसी हिट फिल्मों से वे सुपरस्टार बने। पांच साल के ब्रेक के बाद 1987 में 'इंसाफ' से वापसी की। बाद में 'वांटेड' और 'दबंग' सीरीज में पिता के रोल के लिए तारीफ मिली। 27 अप्रैल 2017 में उनका निधन हो गया।

'भूत अंकल' को लेकर पोस्ट
जैकी ने आज एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। जैकी ने 'भूत अंकल' फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया। यह फिल्म मुकेश सहगल ने बनाई थी। इसमें देव के. कांतवाल भी मुख्य भूमिका में नजर आए। कहानी एक छोटे लड़के की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे एक मरे हुए समुद्री डाकू के भूत से दोस्ती हो जाती है। भूत अपनी जादुई ताकतों से लड़के की मदद करता है और शहर को एक बुरे आदमी से बचाता है। इस पोस्ट के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, "#19yearsofBhootAnkle"।

 
विज्ञापन

जैकी का वर्कफ्रंट
जैकी अगली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में दिखेंगे। अहमद खान की इस फिल्म में जैकी के अलावा अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस, तुषार कपूर, आफताब शिवदासनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और सयाजी शिंदे भी हैं। 

यह भी पढ़ें: Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक सेल्फी, पूजा बेदी से लेकर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें