फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर की बाल्ड लुक सेल्फी, पूजा बेदी से लेकर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार

Mon, 06 Oct 2025 10:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Stage 4 Cancer: पूर्व मिस इंडिया और मशहूर अभिनेत्री नफीसा अली स्टेज 4 कैंसर का बहादुरी से सामना कर रही हैं और दुनिया को दिखा रही हैं कि असली हिम्मत क्या होती है। 
 
विज्ञापन
नफीसा अली - फोटो : इंस्टाग्राम@nafisaalisodhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड पूर्व अभिनेत्री नफीसा अली ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना बाल्ड लुक शेयर किया है। जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में से एक कैंसर के बीच भी नफीसा सकारात्मकता बिखेरती हैं और लाखों लोगों को निडर होकर जीवन को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका अटूट साहस हर किसी एक को हिम्मत दे रहा है।
विज्ञापन

नफीसा का पोस्ट
हाल ही में नफीस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना बोल्ड लुक शेयर किया। नफीसा ने दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में नफीसा कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ बेहद खुश लग रही हैं। इन तस्वीरों के साथ नफीसा ने कैप्शन में लिखा, 'सकारात्मक शक्ति...मेरी सबसे अच्छी दोस्त गैबी के साथ' 

सेलेब्स और फैंस कमेंट्स
नफीसा की इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स और फैंस ने अपनी राय पेश की है। एक्ट्रेस पूजा बेदी ने लिखा, 'मेरे नफ्स, तुम्हारे पास दोनों हैं... सकारात्मकता और शक्ति। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और इसके खत्म होने का और तुम्हारे खुश और आजाद होकर गोवा के समुद्र तटों पर साथ मस्ती करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' वहीं दीया मिर्जा रेखी ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया। शबाना आजमी ने लिखा, 'नफीसा, तुम्हें आशीर्वाद मिले।' नफीसा की इस पोस्ट पर उनके कई फैंस ने उनके जल्द सही होने की दुआ की है। 

यह भी पढ़ें: Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ ने विनोद खन्ना को किया याद, साथ ही मनाया 'भूत अंकल' के 19 साल पूरे होने का जश्न

विज्ञापन

नफीसा को कब से है कैंसर
68 साल की मशहूर अभिनेत्री नफीसा अली फिर से कैंसर से लड़ रही हैं। इस बार उन्हें कैंसर का चौथा स्टेज हो गया है। कीमोथेरेपी के कारण उनके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे थे, जिसकी वजह से उन्होंने बाल्ड लुक अपनाया। सितंबर 2024 में उन्हें पता चला कि पेट के कैंसर (पैरिटोनियल कैंसर) का चौथा स्टेज है। नफीसा को पहली बार 2018 में कैंसर हुआ था। इलाज के बाद 2019 में डॉक्टरों ने उन्हें कैंसर से मुक्त बता दिया था। लेकिन अब यह बीमारी वापस लौट आई है। अब वह चौथे स्टेज कैंसर से लड़ रही हैं। फैंस और सितारे सभी नफीसा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने किए शिरडी वाले साईं बाबा के दर्शन, बहन शमिता ने भी लिया आशीर्वाद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें