फैंस और सेलेब्स ने बरसाया प्यार
अब फैंस और कलाकारों की ओर से इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। फैंस जमकर दोनों एक्टर्स की इस मुलाकात पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड के कलाकारों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए दादा लिखा और एक दिल वाला इमोजी शेयर किया। उनके अलावा कई फैंस ने दिल इमोजी के साथ इस वीडियो को प्यार दिया।
देखें वीडियो-
कौन हैं शुभा खोटे?
शुभा खोटे हिंदी फिल्मों की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने शीर्ष अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो बेहतरीन कॉमेडियन बन गईं। उनकी कॉमिक टाइमिंग की आज भी मिसाल दी जाती है। शुभा खोटे ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
उनकी चर्चित फिल्मों में ये नाम शामिल हैं:
- सीमा (1955) - बतौर चाइल्ड एक्टर उनकी शुरुआती फिल्मों में से एक।
- पेइंग गेस्ट (1957) - देव आनंद और नूतन की चर्चित फिल्म।
- गोल माल (1979) - उनकी पॉपुलर फिल्मों में शामिल है।
- एक दूजे के लिए (1981) - इस फिल्म में उन्होंने निगेटिव किरदार भी निभाया था।
ये भी पढ़ें- गोंधल: महाराष्ट्र की सदियों पुरानी परंपरा पर बनी फिल्म ने मारी ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है 'गोंधल' रस्म?