एक्टर विजय से अपने रिश्ते और करियर में उनके योगदान को याद करते हुए एटली ने बताया कि 'राजा रानी' की सफलता के बाद उन्होंने विजय के साथ 'थेरी', 'मार्शल' और 'बिगिल' जैसी फिल्मों में काम किया। एटली ने कहा कि उन्होंने अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है, लेकिन उनके सफर में विजय के सपोर्ट और हौसले का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
यह तुम्हारे करियर की दिशा बदल देगी
एटली ने उस समय को भी याद किया, जब शाहरुख खान ने उन्हें 'जवान' के लिए अप्रोच किया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त विजय ने उन्हें इस मौके को स्वीकार करने के लिए इंस्पायर किया। विजय ने एटली से कहा था कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि हिंदी फिल्म में शाहरुख खान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम कैसे करेंगे, बल्कि उन्हें बस यह मौका स्वीकार कर लेना चाहिए।
एटली ने कहा, 'जब शाहरुख सर मेरे ऑफिस आए, तो हमारी मीटिंग हुई। विजय ने मुझसे कहा कि मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि तुम क्या करते हो या इसे कैसे संभालते हो। बस मेरे आसपास घूमना बंद करो। आगे बढ़ो और यह फिल्म करो। यह तुम्हारे करियर की दिशा बदल देगी। मेरी जिंदगी बदल गई और मैं विजय अन्ना का शुक्रगुजार हूं।'