जैकी ने छूए स्वामी के चरण, लिया आशीर्वाद
जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्वामी चिदानंद सरस्वती अभिनेता जैकी श्रॉफ के माथे पर टीका लगा रहे हैं, जिसके बाद जैकी आदरपूर्वक उनके चरण स्पर्श करते हैं। दोनों के बीच कुछ बातें होती हैं और फिर वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
कौन हैं स्वामी चिदानंद सरस्वती?
स्वामी चिदानंद सरस्वती ऋषिकेश के प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम के आध्यात्मिक प्रमुख हैं। इसके अलावा, वह अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित हिंदू जैन मंदिर के संस्थापक और मार्गदर्शक भी हैं।
फैंस की प्रतिक्रिया
जैकी श्रॉफ के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'जय हो', दूसरे फैन ने लिखा, 'जय गुरुदेव', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर', वहीं कई जैकी श्रॉफ के फैंस इस वीडियो पर लाल दिल वाला इमोजी शेयर कर अपना प्यार जता रहे हैं
'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे जैकी
जैकी श्रॉफ निर्देशक अहमद खान की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार एक साथ दिखेंगे, जिनमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार शामिल हैं।
चार दशक लंबा फिल्मी सफर
69 साल के जैकी श्रॉफ पिछले 40 से ज्यादा साल से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं और अब तक 250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने 1982 में फिल्म 'स्वामी दादा' से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि इस फिल्म में उन्हें कोई क्रेडिट नहीं मिला था। इसके बाद आई फिल्म 'हीरो' ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। उन्होंने 'राम लखन', 'खलनायक', 'कर्मा', 'त्रिदेव', 'बॉर्डर', 'रंगीला' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं।
यह भी पढ़ें: