अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में उनकी शहंशाह का नाम भी शामिल है। इस फिल्म के बाद से ही उन्हें बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाने लगा। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी बीमारी की वजह से बिग बी लगभग इस फिल्म से बाहर ही हो गए थे।
Box Office Collection: सप्ताहांत में 'विक्की विद्या' से पीछे रही 'जिगरा', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल
दूसरे अभिनेता को फिल्म में लेने वाले थे टीनू
हाल ही में एक बातचीत में निर्देशक टीनू आनंद ने फिल्म शहंशाह को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं। रेडियो नशा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिल्म कुली के बाद अमिताभ को शहंशाह की शूटिंग करनी थी, लेकिन इस बीच वह मायस्थीनिया ग्रेविस नाम की एक बीमारी से ग्रस्त हो गए। इसके बाद फिल्म को टाल दिया गया। निर्देशक ने खुलासा किया कि अमिताभ के शहंशाह से बाहर होने के बाद, वह परेशान हो गए, क्योंकि लेनदारों ने उनके दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी थी और वे प्रोडक्शन पर खर्च किए गए पैसे की मांग करने लगे थे। टीनू के मुताबिक इसके बाद उन्होंने अमिताभ की जगह किसी और को फिल्म में लेने पर भी विचार किया, हालांकि उन्हें पता था कि कोई भी वास्तव में उनकी जगह नहीं ले सकता।
इस वजह से लिया था फैसला
टीनू ने कहा, "शहंशाह को रद्द कर दिया गया था। चूंकि, यूनिट, एयर टिकट और हर चीज पर हजारों-लाखों रुपये पहले ही खर्च हो चुके थे, इसलिए लेनदारों ने अपने पैसे वापस मांगने के लिए मेरे दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए। मेरे लिए वह धनराशि चुकाना असंभव था और तभी हमने अमिताभ की जगह लेने के लिए दूसरे अभिनेता की तलाश शुरू की। हालांकि, हम जानते थे कि अमिताभ की जगह कोई नहीं ले सकता है।"
जैकी श्रॉफ को मिला था फायदा
टीनू आनंद के मुताबिक इस फिल्म में काम करने के लिए सबसे पहले जैकी श्रॉफ सहमत हुए थे। इसकी वजह से उन्हें कई और फिल्में भी मिल गई थीं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि जब जितेंद्र के पास वह फिल्म लेकर गए तो अभिनेता ने उनसे कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि वह अमिताभ की जगह ले सकते हैं।
Rakul Preet Singh: चार दिन की शूटिंग के बाद अचानक कर दिया गया प्रभास की फिल्म से बाहर, रकुल का बड़ा खुलासा