जैकी श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के जग्गू दादा हैं, जो अपनी एक्टिंग से तो फैंस के दिलों पर राज करते ही हैं लेकिन अभिनेता का अंदाज हर किसी को उनका दीवाना बना देता है। उन्होंने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिसमें 'कर्मा', 'जवाब हम देंगे', 'काश', 'राम लखन', 'परिंदा', 'मैं तेरा दुश्मन', 'रंगीला' सहित कई फिल्में शामिल हैं।
जैकी श्रॉफ के करियर की तरह उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी शानदार है। अभिनेता ने 5 जून 1987 में आयशा से शादी रचाई थी और आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको जैकी श्रॉफ की खूबसूरत लव स्टोरी बताते हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।