फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ ने मनाई शादी की 39वीं सालगिरह, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'मेरी जिंदगी के सबसे..'

Fri, 05 Jun 2026 09:18 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jackie Shroff and Ayesha celebrate Wedding Anniversary: जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ की आज शादी की 39वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'जग्गु दादा' यानी जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ आज अपनी शादी की 39वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को बधाई दी और अपना प्यार जताया।

विज्ञापन

पुरानी तस्वीरों के जरिए याद किया सफर
आयशा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पुरानी और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके डेटिंग के दिनों से लेकर शादी तक के सफर की झलक देखने को मिल रही है। तस्वीरें पोस्ट करते हुए आयशा ने लिखा, 'मेरी जिंदगी के सबसे बड़े सहारे को शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' 

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने आयशा की इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी बनाकर अपनी पत्नी के प्रति प्यार जताया है। इसके अलावा जैकी ने इंस्टाग्राम पर आयशा की तस्वीरों का एक मोशन वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने आयशा को जन्मदिन के साथ शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

बचपन के प्यार से शादी तक की कहानी
इन तस्वीरों में जैकी और आयशा के बचपन के दिनों से लेकर उनकी पारंपरिक शादी तक के पल शामिल हैं। साथ ही, उनके बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ की भी कुछ पारिवारिक तस्वीरें इस पोस्ट का हिस्सा हैं।

जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
दोनों की पहली मुलाकात
जैकी और आयशा की प्रेम कहानी 1980 के दशक में शुरू हुई थी। जैकी श्रॉफ ने कई बार बताया है कि जब उन्होंने आयशा को पहली बार देखा था, तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, इस जोड़े ने साल 1987 में शादी कर ली। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटे टाइगर श्रॉफ आज बॉलीवुड के बड़े एक्शन स्टार हैं, और बेटी कृष्णा श्रॉफ एक फिटनेस बिजनेसमैन और सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं।
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ का करियर
जैकी श्रॉफ ने 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'राम लखन', 'परिंदा', 'रंगीला' और 'देवदास' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। जैकी श्रॉफ की हाल ही में 29 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट इंडियन सुपरहीरो' सिनेमाघरों में लगी हुई है,  जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें