आज हुई 'ब्राउन' की स्क्रीनिंग
आज मुंबई में 'ब्राउन' सीरीज की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान कई सेलेब्स ने शिरकत की। लेकिन सभी की निगाहें करिश्मा कपूर के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर टिकी रहीं। इस सीरीज में करिश्मा ने रीटा ब्राउन का रोल निभाया है, जो कि एक पुलिस अफसर है।
तीनों का लुक
सीरीज की स्क्रीनिंग पर करीना कपूर ने सिंपल लाइट ब्लू रंग का प्रिंटेट फ्लोरल सूट कैरी किया हुआ है। वहीं सैफ ब्लैक पठानी कुर्ता-पैजामा में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे हैं। करिश्मा ने ब्लैक ड्रेस के साथ क्रीम रंग को कोट कैरी किया हुआ है, जो उनके किरदार रीटा ब्राउन की झलक पेश करता है।
कब और कहां होगी रिलीज?
वेब सीरीज 'ब्राउन' के निर्देशक अभिनय देव हैं। 'ब्राउन' एक बहुचर्चित नियो-नॉर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। यह कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित सीरीज है। 'ब्राउन' सीरीज 5 जून को रिलीज होगी। यह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी में रिलीज हो रही है।
रीटा ब्राउन के रोल के लिए किया था मना
एएनआई से बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि जब शुरुआत में उन्हें सीरीज 'ब्राउन' में रीटा ब्राउन का रोल निभाने के लिए मिला था, तो उन्होंने तुंरत मना कर दिया था। दरअसल, करिश्मा ने सोचा कि वह इतने दिनों के लिए कोलकाता जाकर 'ब्राउन' की शूटिंग कैसे करेंगी। ऐसे में जब सीरीज के निर्देशक अभिनय देव से उन्हें समझाया तो उन्होंने तुरंत इस रोल के लिए हां कह दिया।
यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही हॉलीवुड मूवी ‘ऑब्सेशन’, जानें सातवें दिन का कलेक्शन, बॉलीवुड फिल्मों को दिया पछाड़