फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधा' को देखने पहुंची सेजल नाम की 1000 लड़कियां, शाहरुख ने दिया पोज

Thu, 22 Jun 2017 09:08 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
हैरी मेट सेजल
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का पहला गाना 'मैं बनी तेरी राधा' रिलीज कर दिया गया है। ये गाना अहमदाबाद में रिलीज किया गया। रिलीज के दौरान खास बात ये रही कि यहां  सेजल नाम की करीब 1000 लड़कियां पहुंची थीं। 
विज्ञापन


शाहरुख ने एक कॉन्टेस्ट रखा था कि जिस शहर में सबसे ज्यादा सेजल वाली लड़कियां ये गाना वहीं रिलीज होगा। रिलीज के दौरान पूरे शहर की सेजल पहुंचीं। शाहरुख ने इन सभी सेजल के साथ पोज दिया। इतना ही नहीं फिल्म का गाना 'राधा' सबसे पहले इन्हीं लोगों ने देखा।

शाहरुख ने खुद भी सेजलों के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। बता दें कि शाहरुख चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस गाने की झलक पहले ही फैंस को दिखा चुके थे।
  Meri Sejals, Meri Radhas... made Imtiaz Ali take this picture so he stays out of it... love you all https://t.co/qSmdTl4M0Z pic.twitter.com/CBD44yhtxS — Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 21, 2017
विज्ञापन



 शाहरुख और अनुष्का की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में साथ दिख चुके हैं। वैसे दोनों जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म में भी साथ दिखेंगे।

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11 अगस्त को अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के साथ टक्कर लेने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है। फिल्म अब 4 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें