आखिर किसने किया था 'तम्मा-तम्मा' पर डांस?
आईएएनएस के अनुसार, डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जावेद जाफरी और उर्मिला मातोंडकर मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान जावेद ने बताया, 'एक समय ऐसी अफवाह उड़ी थी कि 'तम्मा तम्मा' गाने में संजय दत्त के मुश्किल डांस स्टेप्स मैंने उनके बॉडी डबल बनकर किए थे। सच तो यह है कि संजू बाबा ने उस डांस के लिए बहुत कड़ी मेहनत की थी, लेकिन लोगों को लगा कि वह संजू नहीं बल्कि मैं हूं।'
उर्मिला मातोंडकर ने बताई अफवाह की वजह
शो में मौजूद अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इस अफवाह की वजह समझाते हुए कहा कि जावेद जाफरी का डांस करने का स्टाइल बेहद अनोखा है। जब जावेद ने अपने करियर की शुरुआत में 'बोल बेबी बोल रॉक एन रोल' गाने पर डांस किया था, तो सब हैरान रह गए थे। भारत में वैसा डांस पहले किसी ने नहीं देखा था।
उर्मिला ने यह भी कहा कि जावेद का स्टाइल इतना अलग है कि शायद उन्होंने अपने कई गानों का आधा डांस खुद ही कोरियोग्राफ किया होगा।
'तम्मा तम्मा' गाने के बारे में
'तम्मा तम्मा' गाना सुपरहिट फिल्म 'थानेदार' का है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित ने मख्य भूमिका निभाई है। 'तम्मा-तम्मा लोगे' गाने के हुक स्टेप्स अपनी मुश्किल कोरियोग्राफी की वजह से आज भी बहुत लोकप्रिय है। फिल्म 'थानेदार' 10 दिसंबर 1990 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने अपनी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' की मनाई 26वीं सालगिरह, अभिषेक बच्चन के साथ साझा की तस्वीरें