बचपन की यादें
करण ने बताया कि उनकी मां उन्हें बचपन में बहुत मोटा कहकर टोकती रहती थीं। उनके पापा को लगता था कि उनका मोटापा बस थोड़े समय का है और वे बहुत हैंडसम हैं। लेकिन मां कहती थीं, 'नहीं, तुम बहुत मोटे हो, हीरो नहीं बन सकते।'
वजन कम करने का फैसला कब लिया?
हाल ही में आदर जैन और अलेखा के साथ 'मन्यवर शादी शो' में बातचीत करते हुए करण ने बताया कि उन्होंने वजन असल में कैसे घटाया। करण ने कॉलेज में पहली बार वजन कम करने का सोचा। वहां पहुंचते ही उन्हें लगा कि सब उनसे ज्यादा पतले हैं, जिससे उन्हें बहुत झटका लगा। उन्होंने कई डाइट्स ट्राई कीं, जैसे जनरल मोटर्स डाइट। एक बार एटकिंस डाइट (ज्यादा प्रोटीन वाली) फॉलो करने से वे एक महीने बाद बीमार पड़ गए और कॉलेज की क्लास में ही बेहोश हो गए। फिर उन्होंने वो डाइट छोड़ दी।
असल में वजन कैसे कम हुआ?
करण ने साफ कहा कि उन्होंने ओजेम्पिक नहीं लिया। असली में विवमेयर (एक हेल्थ सेंटर) में टेस्ट करवाने पर पता चला कि उन्हें ग्लूटेन और लैक्टोज से बहुत एलर्जी है। उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें थायरॉइड की समस्या भी है, जिसके लिए बाद में दवा शुरू की। उन्होंने अपने खाने से ग्लूटेन हटा दिया, बादाम का दूध पीना शुरू किया और चीनी बिल्कुल बंद कर दी। उन्हें चावल और आलू खाने में कोई दिक्कत नहीं, बल्कि वे फायदेमंद हैं। इन बदलावों और थायरॉइड की दवा से उनका वजन धीरे-धीरे कम हुआ।