फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: धर्मेंद्र की आर्थिक तंगी के दौर में मनोज कुमार कराते थे शॉपिंग, सनी देओल ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Mon, 07 Apr 2025 10:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dharmendra Close Bond With Late Manoj Kumar: अभिनेता सनी देओल इन दिनों फिल्म 'जाट' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र और दिवंगत एक्टर मनोज कुमार की मजबूत बॉन्डिंग के बारे में बात की।
विज्ञापन
सनी देओल, मनोज कुमार-धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार 04 अप्रैल 2025 को दुनिया को अलविदा कह गए। फिल्म जगत की तमाम हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। वहीं, कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनोज कुमार के साथ अभिनेता धर्मेंद्र की काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों की दोस्ती पर हाल ही में सनी देओल ने बात की और एक दिलचस्प किस्सा सुनाया।

विज्ञापन


Sunny Deol Exclusive: मेरी इमेज बन गई है परदे पर ऐसी, सनी देओल है तो हाथ में जो आएगा उखड़ ही जाएगा

Trending Videos

'पापा और उनके बीच बहुत गहरा जुड़ाव था'
सनी देओल ने अपनी आगामी फिल्म 'जाट' के प्रमोशन के दौरान धर्मेंद्र और मनोज कुमार की बॉन्डिंग पर भी बात की। एक्टर ने कहा, 'वे दोनों इंडस्ट्री में साथ रहे। वे (मनोज कुमार) हमेशा हमारे लिए पिता के समान रहे हैं और बचपन से ही मैंने उन्हें अपने पिता के साथ देखा। मेरे पिता का उनके साथ काफी गहरा जुड़ाव था। मैं बस इतना ही कहूंगा कि उन्होंने जो फिल्में कीं, वे भारत के बारे में थीं और बहुत प्यारी थीं। उसी से देशभक्ति का सिलसिला शुरू हुआ'।

बोले- बहुत खास था वह जमाना
एक्टर ने मनोज कुमार से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। सनी देओल ने कहा कि 'पापा मुझे बता रहे थे कि जब वे शुरुआती दिनों में मनोज जी के साथ थे, तो वे संघर्ष कर रहे थे। जेब में पैसे नहीं होते थे'। आगे कहा, 'जब मनोज जी के पास कुछ पैसे होते थे और वे कपड़े खरीदने जाते थे, तो वे मेरे पापा से कहते थे, 'आ लेले धरम, तू वी लेले दो कमीजें'। तो, उनके बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता था और मुझे लगता है कि वह समय बहुत अच्छा था, वह जमाना वापस नहीं आ सकता'।

Sunny Deol: 'जाट' की रिलीज से पहले सनी देओल का ओटीटी प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा, बोले- फिल्में प्लेटफॉर्म...

धर्मेंद्र ने शेयर किया था पोस्ट
मनोज कुमार के निधन के बाद धर्मेंद्र ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा'। मनोज कुमार के निधन के बाद धर्मेंद्र उनके आवास पर भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। 

विज्ञापन

10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
बात करें सनी देओल की फिल्म 'जाट' की तो यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है। यह एक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण मैथ्रि मूवी मेकर्स ने किया है। इसमें सनी देओल के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें