फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaane Jaan: करीना कपूर के बाद 'जाने जान' से जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी, रहस्यमयी किरदार में नजर आए एक्टर

Sun, 03 Sep 2023 04:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जाने जान' फिल्म के निर्माताओं ने जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म के लिए अभिनेता ने बड़े पैमाने पर अपने लुक में बदलाव किया है।
विज्ञापन
'जाने जान' में जयदीप अहलावत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। हाल ही में फिल्म से करीना कपूर का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेत्री के सह-कलाकार जयदीप अहलावत का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म के लिए अभिनेता ने बड़े पैमाने पर अपने लुक में बदलाव किया है।

विज्ञापन

जयदीप का दिखा अलग अवतार
जारी हुए पोस्टर में अभिनेता एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। जयदीप ने एक पूरी तरह से अलग पक्ष का खुलासा किया है। वह एक खतरनाक, आंशिक रूप से गंजे व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने फिल्म से बहुमुखी अभिनेता का पहले कभी न देखा गया अवतार पेश किया है, जिससे प्रशंसक और आलोचक फिल्म में उनके रहस्यमय किरदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' के समय किसी को नहीं था ऋतिक रोशन पर भरोसा, अमीषा पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'कुछ सीक्रेट्स जान लेकर ही रहेंगे। बने रहें। ट्रेलर दो दिनों में आ रहा है। करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्टर साझा किया और दिल का इमोजी बनाया। बता दें कि करीना कपूर के पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर के बारे में भी जानकारी दी गई थी। फिल्म का ट्रेलर पांच सितंबर को रिलीज होगा।

Gadar 2 Success Party: गदर 2 की कामयाबी ने धोए सारे मनमुटाव, 500 करोड़ की पूर्व संध्या पर साथ दिखा ‘बॉलीवुड’
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म में करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। जय शेवक्रमणि, अक्षय पुरी और थॉमस किम इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर करीना कपूर भी बेहद उत्साहित हैं।

Ameesha Patel: अमीषा पटेल का बड़ा दावा, बोलीं- बेटे उत्कर्ष को आगे बढ़ाने की कोशिश में थे अनिल शर्मा मगर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें