बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'जाने जान' से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान कई तरह के किरदारों को बहुत खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया है। करीना का अपना ही एक अलग अंदाज है, जिसकी वजह से वह दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। इसी बीच अब करीना ने अपनी रिटायरमेंट पर भी बात की है।