आर. माधवन
- फोटो : getty
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बन रही फिल्म का टीजर 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है। लंबे समय बाद फिल्म दुनिया में वापसी करने जा रहे आर माधवन इसमें लीड रोल में नजर आएंगे।
टीजर से पहले आर माधवन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। टीजर में आर माधवन कह रहे हैं कि कई ऐसी कहानियां हैं जिसके बारे में आपने सुना होगा। कई कहानियां ऐसी भी हैं जिनके बारे में आप कुछ नहीं जानते होंगे। कुछ कहानियां ऐसी हैं, जिनके बारे में न जानने का मतलब है कि आप अपने देश के बारे में नहीं जानते हैं।