सेलेब्स के वीडियो हुए वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सूरत पहुंच चुके हैं। बिग बी के अलावा राम चरण और अक्षय कुमार भी नजर आए। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेकाबू दिखे। अब उनके स्टेडियम से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में बिग बी, अक्षय कुमार और राम चरण स्टेडियम में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास काफी भीड़ देखी जा सकती है। फैंस इन वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Raja Saab: सिनेमाघर में ‘मगरमच्छ’ लेकर पहुंचे प्रभास के फैंस! कॉपी किया 'राजा साब' का सीन; देखें वायरल वीडियो
बिग बी और सचिन तेंदुलकर
एक वीडियो स्टेडियम का है, जिसमें बिग बी किसी को गले लगाते नजर आ रहे हैं और सचिन तेंदुलकर उन्हें देखते नजर आ रहे हैं। पहले इस शख्स ने बिग बी के पैर छुए और फिर उन्हें गले लगाया। बिग बी इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस सेरेमनी की शुरुआत 'जन गण मन' भारत के राष्ट्रगान से हुई। जिसमें सभी सेलेब्स ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: दानिश पंडोर ने 'धुरंधर' के लिए फैंस का किया शुक्रिया, रूमर्ड गर्लफ्रेंड अहाना कुमरा ने किया दिलचस्प रिप्लाई
सूर्या भी दिखे साथ
एक वीडियो में अक्षय कुमार गेंद से खेलते नजर आ रहे हैं। फिर अक्षय अचानक से गेंद को सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ओर फेंकते हैं, लेकिन वो गेंद को पकड़ नहीं पाती हैं। फिर अक्षय साउथ एक्टर राम चरण की ओर गेंद फेंकते हैं और फिर राम वापस अक्षय की ओर गेंद फेंकते हैं। फिर अक्षय अचानक से एक्टर सूर्या के पास गेंद फेंकते हैं। इस वीडियो में तीनों स्टार्स एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फैंस को अक्षय का यह मस्ती भरा अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या पहले दिन 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई 'द राजा साब'? जानें प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन....