दानिश पंडोर का पोस्ट
दानिश ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'धुरंधर' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दानिश के साथ रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। दानिश ने इन बेहतरीन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'हर संदेश और हर तारीफ के शब्द ने दिल को छू लिया। हमारी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए आप सभी प्यारे दोस्तों का बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सबको ढेर सारा प्यार और आभार।'
अहाना कुमरा का रिप्लाई
अहाना कुमरा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड दानिश की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'दानिश, ये सब तुम्हारी मेहनत का नतीजा है। और जहाज के कप्तान (आदित्य धर) की भी। आदित्य धर इतिहास बनाने के लिए हैं।'
'धुरंधर' का कलेक्शन
'धुरंधर' की रिलीज को आज पूरे 36 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने आज 36वें दिन 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 792.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: क्या पहले दिन 'धुरंधर' को टक्कर दे पाई 'द राजा साब'? जानें प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का कलेक्शन