फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khatter: सीरीज ‘परफेक्ट कपल 2’ में नजर आएंगे ईशान खट्टर? सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया बड़ा हिंट

Sun, 05 Oct 2025 05:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Series Perfect Couple 2: साल 2024 में ईशान खट्टर ने अमेरिकन सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ में अभिनय किया था। हाल ही में इस सीरीज के अगले पार्ट को लेकर एक्टर ने एक बड़ा हिंट दिया है। क्या,सच में ईशान खट्टर ‘परफेक्ट कपल 2’ में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
परफेक्ट कपल सीरीज में अभिनय कर चुके हैं ईशान खट्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ की अपनी एक को-एक्ट्रेस के साथ फोटो शेयर किया। इस फोटो के शेयर करते हुए, उस पर कैप्शन लिखा, ‘सीजन टू?’ आगे लिखा, ‘परफेक्ट कपल मिल गया।’ शो के मेकर्स को भी ईशान खट्टर ने यह पोस्ट टैग की है।

विज्ञापन


‘परफेक्ट कपल 2’ करना चाहते हैं ईशान खट्टर
ईशान खट्टर अपनी पोस्ट के जरिए मेकर्स को हिंट दे रहे हैं कि सीरीज ‘परफेक्ट कपल 2’ करना चाहते हैं। यही ख्वाहिश उनकी को-एक्ट्रेस की भी है। बताते चलें कि अमेरिकन सीरीज ‘परफेक्ट कपल(2024)’ में ईशान का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, फिर भी वह दर्शकों को याद रह गए। इस मर्डर मिस्ट्री सीरीज को सुजैन बियर ने निर्देशित किया था। निकोल किडमैन जैसी हॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस के साथ ईशान को एक्टिंग करने का मौका सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ में मिला। ईशान सीरीज में एक शूटर के रोल में थे। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Homebound: सफाई में क्या बाेले नीरज घेवान? जिस परिवार की कहानी पर बनी ‘होमबाउंड’, उसे कम मुआवजा देने का इल्जाम 

इन सीरीज में भी दिखे ईशान खट्टर 
सिर्फ ‘परफेक्ट कपल’ सीरीज में ही ईशान खट्टर ने अभिनय नहीं किया है, उन्होंने मीरा नायर निर्देशित वेब सीरीज ‘सूटेबल ब्वॉय’ में भी काम किया है। इसके अलावा वह भूमि पेडनेकर के साथ सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आ चुके हैं। 

फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में ईशान खट्टर 
इन दिनों ईशान खट्टर सीरीज ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में हैं। नीरज घेवान निर्देशित यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजी गई है। फिल्म में ईशान खट्टर के अलावा जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा भी हैं। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें