फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pippa: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट सामने आई, विजय दिवस पर साझा किया पोस्टर

Thu, 16 Dec 2021 01:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट सामने आ गई है।
यह फिल्म अगले साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'पिप्पा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ईशान ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। यह फिल्म अगले साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन


फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए ईशान ने लिखा- विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर हम 1971 में बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हैं। 'पिप्पा' 9 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के निर्देशक हैं राजा कृष्ण मेनन 
फिल्म में ईशान खट्टर भारतीय थलसेना के एक बड़े अफसर के किरदार में है। सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग इसके मुंबई और अमृतसर शेड्यूल में पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक हैं राजा कृष्ण मेनन जिन्होंने बतौर निर्देशक अपना करियर साल 2003 में फिल्म ‘यूं ही’ से शुरू किया। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘शेफ’ उनकी चर्चित फिल्में रही हैं। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन

पिप्पा में मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ईशान खट्टर ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे
ये फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की किताब 'द बर्निंग चाफीस' पर आधारित है। इस फिल्म में ईशान ब्रिगेडियर मेहता के किरदार में नजर आएंगे, जो 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन का हिस्सा रह चुके हैं। अपने भाई बहनों के साथ 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्व की ओर से मोर्चा संभालने वाले मेहता के भाई के किरदार प्रियांशु पेन्युली और बहन का किरदार मृणाल ठाकुर ने निभाया है। फिल्म में संगीत ए आर रहमान का है।

 रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें