फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान खट्टर की अगली फिल्म का एलान, इस हीरोइन के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखाएंगे एक रात की कहानी

Wed, 28 Aug 2019 09:42 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ishaan khattar - फोटो : social media
विज्ञापन
अपनी शुरू की दो फिल्मों 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' और 'धड़क' में अपनी अभिनय क्षमता के चलते वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता ईशान खट्टर की अगली फिल्म का एलान हो गया है। सलमान खान के साथ कामयाब फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर इस फिल्म के निर्माता होंगे। ईशान के साथ फिल्म में अनन्या पांडे को भी लीड रोल के लिए साइन किया गया है। 
विज्ञापन


ईशान और अनन्या की इस नई फिल्म का नाम रखा गया है 'खाली पीली' और ये मुंबई की सड़कों पर एक रात की कहानी कहेगी। अली अब्बास जफर इसे जी स्टूडियोज के साथ मिलकर बना रहे हैं और फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सौंपा गया है मकबूल खान को। मकबूल इससे पहले कबूतर और लंका जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। उनकी टीवी सीरीज एनकाउंटर भी काफी चर्चित रही है।

फिल्म खाली पीली को लेकर अली अब्बास जफर की ईशान खट्टर से बातचीत काफी अरसे से चलती रही है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस से खुद को अलग करने के बाद उनकी यह पहली हिंदी फिल्म होगी। वहीं अनन्या पांडे जिन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना करियर शुरू किया, उनकी यह तीसरी फिल्म है। अनन्या इन दिनों कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी और वो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म खाली पीली की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होने जा रही है और इसे अगले साल 12 जून को रिलीज करने की डेट भी फाइनल हो चुकी है

शाहिद के कहने पर ईशान ने छोड़ी विशाल भारद्वाज की फिल्म, दोनों भाई एक साथ आएंगे इस फिल्म में नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें