फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद की जिंदगी में आयी एक नयी लड़की

Wed, 19 Jun 2013 01:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना और प्रियंका से अलगाव होने के बाद अब शाहिद की जिंदगी में एक नई लड़की का प्रवेश हो चुका है। इस लड़की के साथ शाहिद को पहली बार एक मल्टीप्लेक्स से बाहर निकलते हुए देखा गया।
विज्ञापन


जी हां, हाल ही में शाहिद मुंबई के मल्टीप्लेक्स में 'मैन ऑफ स्टील' फिल्म देखने पहुंचे थे। उनके साथ एक सुंदर सी लड़की भी थी। इस लड़की के साथ शाहिद खुद भी कैजुअल वियर में थे।

शाहिद ने मीडिया फोटोग्राफर से खुद और उस लड़की को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे बच नहीं पाए। मीडिया फोटोग्राफर ने शाहिद की तस्वीरें ले ली।

बाद में जब शाहिद से उनकी नई दोस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वह लड़की बस उनकी दोस्त है इससे ज्यादा उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया और अपनी कार में बैठ कर वहां से रवाना हो गये।
विज्ञापन


इंडस्ट्री को करीब से देखने वाले यह भी जानते हैं कि यहां हर लड़की को अपना करीबी दोस्त ही बताया जाता है। तो क्या हम यह मानें की शाहिद कपूर की प्रेमिेका की तलाश पूरी हो गयी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें