फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और उनके होने वाले बच्चे के खिलाफ फतवा

Wed, 19 Jun 2013 01:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोगेसी पद्घति से तीसरे बच्चे का इंतजार कर रहे शाहरुख पर एक के बाद एक मुसीबतें टूट रही हैं। महाराष्ट्र सरकार के बाद उन्हें नयी चुनौती मौलनाओं से मिल रही है। शाहरुख के खिलाफ एक फतवा भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता पर जन्म से पहले बच्चे का लिंग परीक्षण करवाने का आरोप है। महाराष्ट्र सरकार का स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच कर रहा है।

अब उनके खिलाफ नया मोर्चा मरकजी दारुल इफ्ता दरगाह आला हजरत ने खोला है। इस धार्मिक संगठन ने शाहरुख खान के खिलाफ फतवा जारी किया है। इसमें शाहरुख को शरीयत का गुनहगार ठहराया है। साथ ही किराये की कोख से बच्चा पैदा कराने को भी हराम करार दे दिया है।
विज्ञापन


फतवे में न सिर्फ शाहरुख खान पर बल्कि बच्चा पैदा करने वाली उस औरत पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
 
आपको बता दें कि शाहरुख खान किराए की कोख (सरोगेसी) के जरिये तीसरे बच्चे के पिता बनने जा रहे हैं। इस बात के साथ यह खबर भी आयी थी कि पैदा होने वाला बच्चा लड़का है। इसी के बाद से शाहरुख पर प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण के आरोप लगे थे।

महाराष्ट्र सरकार ने इस इन आरोपों की जांच करने का जिम्मा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपा है। हालांकि शाहरुख ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह तीसरे बार बाप बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें