फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: सिटाडेल के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं सामंथा! यहां जानें क्या है सच्चाई

Mon, 12 Jun 2023 11:27 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद सामंथा रुथ प्रभु अब बॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम हैं। वह राज और डीके द्वारा निर्देशित वेब श्रृंखला द फैमिली मैन में नजर आई हैं। अब वह जासूसी वेब सीरीज सिटाडेल के भारतीय वर्जन में वरुण धवन के साथ जुड़ने जा रही हैं।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा की एक दमदार अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक साउथ फिल्मों में काम किया है, जो कि हिट रही हैं। सामंथा ने हिंदी सिनेमा में अपना ओटीटी डेब्यू द फैमिली मैन के जरिए किया था। इस सीरीज में वह विलेन के रोल में नजर आई थीं, लेकिन एक्ट्रेस के किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब वह बहुत जल्द वरुण धवन के साथ सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में सामंथा को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है, तो चलिए जानते हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। 

विज्ञापन

बढ़ा दी है फीस?
मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद सामंथा रुथ प्रभु अब बॉलीवुड में भी एक बड़ा नाम हैं। वह राज और डीके द्वारा निर्देशित वेब श्रृंखला द फैमिली मैन में नजर आई हैं। अब वह जासूसी वेब सीरीज सिटाडेल के भारतीय वर्जन में वरुण धवन के साथ जुड़ने जा रही हैं। खबर है कि इसके लिए सामंथा ने अपनी फीस बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी है, वह इसके लिए इतना ही चार्ज कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें- Avika Gor: 'बॉलीवुड की तुलना में तेलुगू सिनेमा में इसका ज्यादा आतंक है', नेपोटिज्म पर अविका गौर का बड़ा बयान

यह होगी आने वाली फिल्म
हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सामंथा का यह साल शुरू से ही बिजी रहा है। एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने अपनी आने वाली रोमकॉम फिल्म कुशी के को एक्टर के साथ तस्वीरें साझा की थीं। जहां वह विजय देवरकोंडा संग तुर्की में फिल्म की शूटिंग करती नजर आ रही थीं।  
विज्ञापन

मशहूर है यह गाना
सामंथा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बैक-टू-बैक प्यार मिल रहा है। वह ऊं अंटावा में अपने प्रदर्शन के साथ देश भर में मशहूर हो गई हैं। पुष्पा के इस गाने को रिलीज हुए दो साल का समय हो गया है, लेकिन अभी भी लोग इसे पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें