भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में स्टेट वुमेन विंग की अध्यक्ष और टीवी कलाकार रूपा गांगुली का नाम बच्चों की तस्करी से जुड़े एक मामले में सामने आ रहा है। वेबसाइट पिंकविला.कॉम में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में रूपा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर चर्चा में आयीं रूपा गांगुली बंगाल में भाजपा की कद्दावर नेता मानी जाती है।
वेबसाइट के मुताबिक रूपा और कैलाश का नाम मामले में भाजपा की नेता जूही चौधरी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।