डैक्सिन छाड़ा की आने वाली फिल्म 'समीर' में कोई आपत्तिजनक कंटेंट ना होने के बाद भी सेंसर बोर्ड की कैंची चल सकती है। दरअसल इस फिल्म में प्रधानमंत्री के रेडियो शो के नाम 'मन की बात' को डायलॉग के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। सेंसर बोर्ड इससे खफा है और उसे फिल्म से हटाने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ना तो कोई आपत्तिजनक कंटेंट है और ना ही किसी तरह का अडल्ट या भड़काऊ कंटेंट है, बावजूद इसके सेंसर बोर्ड की तीखी नजर इस फिल्म पर है।
'समीर' फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे जीशान मोहम्मद जब हीरो से कहता है 'एक मन की बात कहूं? तुम केरेक्टर अच्छा बना लेते हो!' इस पर हीरो कहता है,'वैसे सर, चाय से चू*****या बनाना आप ही से सीखा है।'
गौर करने वाली बात ये है कि सेंसर बोर्ड को दूसरी लाइन में कहे गए आपत्तिजनक शब्द से कोई दिक्कत नही है, सिर्फ मन की बात डायलॉग के प्रयोग करने पर सेंसर बोर्ड सीन को फिल्म से काटने की मांग कर रहा है।
फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने उनसे 'मन की बात' शब्द के हटाने के लिए कहा और जब उन्होंने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पहलाज निहालनी से इस बारे में बात की तो सेंसर बोर्ड के चेयरमैन ने उनसे कहा पीएम का रोडियो शो है, डिलीट कर दो।