यूजर्स ने क्या कयास लगाए?
यह तस्वीर 21 नवंबर को ऑनलाइन वायरल होने लगी। यूजर्स ने इस कागज को समझने की कोशिश की और अंदाजा लगाया कि इसमें शायद सवाल और कुछ संकेत लिखे थे। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि कागज पर मौजूद सवाल वैसे ही थे जैसे शो के एपिसोड में पूछे गए थे। इससे इस बात को और हवा मिल गई कि शायद शूटिंग से पहले ही मेहमानों को सवालों के बारे में बता दिया जाता है।
कुछ नेटिजन्स का दावा है कि शो में आने का इस्तेमाल सेलिब्रिटीज अपनी इमेज को बेहतर बनाने या उसे मैनेज करने के लिए कर सकते हैं। वहीं कुछ अन्य लोगों का मानना है कि मेहमानों को शायद सवाल पहले ही बता दिए जाते हों, मगर उनके जवाब स्क्रिप्टेड नहीं होते। इससे सेलेब्रिटीज को संभावित रूप से संवेदनशील विषयों के लिए तैयारी करने का मौका मिलेगा, जबकि वे अपने जवाबों में कुछ हद तक सहजता भी बनाए रख सकेंगे।