फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर की वजह से आलिया के लिए चिंतित हैं कटरीना, ऐसे जाहिर की फिक्र

Tue, 10 Jul 2018 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आलिया कटरीना को अपनी अच्छी दोस्त मानती हैं
विज्ञापन
इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी के चर्चे हैं। इनके फैंस भी इनके इस रोमांटिक रिश्ते को लेकर खुश हैं। वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि कपूर परिवार आलिया को बहू बनाना चाहता है। इन सब बातों से इतर रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन


जी हां, रणबीर के साथ छह साल तक रिश्ते में रह चुकीं कटरीना आलिया भट्ट को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस बारे में अपने मुंह से कोई बात नहीं कही है लेकिन हाल ही में सोशल साइट पर उन्होंने लिखा,  'जो देखूंगी, वही तो यकीन करूंगी।' बॉलीवुड के जानकारों का मानना है कि नि:संदेह कटरीना ने यह अपने दिल की बात लिखी है। इससे उनका मन थोड़ा अनमना दिखता है।

दरसअल रणबीर कपूर एक के बाद एक गर्लफ्रेंड्स बदल रहे हैं। इससे कटरीना को कैसा महसूस होता है, शायद यही कुछ एहसास उन्होंने अपने इस वक्तव्य में लिखा है। असल में आलिया कटरीना को अपनी अच्छी दोस्त मानती हैं और उनकी सलाह से अपनी जिंदगी की उलझनें सुलझाती हैं। ऐसे में रणबीर आलिया के दिल को चोट पहुंचाते हैं तो आलिया को लेकर कटरीना का चिंतित होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें