कार्तिक आर्यन का नाम पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि कार्तिक आर्यन की जिंदगी में नई मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो चुकी है।
कार्तिक आर्यन की वेकेशन ट्रिप से मिला हिंट
कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कुछ तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कीं, जिसमें वह बीच (समंदर) किनारे आराम फरमा रहे हैं। सामने एक बीचबॉल गेम का नेट लगा है। बिल्कुल इसी तरह की लोकेशन की फोटो करीना (Karina Kubiliute) नाम की एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।
कौन है मिस्ट्री गर्ल करीना?
जिस लड़की करीना से कार्तिक आर्यन का नाम जोड़ा जा रहा है, वह ग्रीस की रहने वाली हैं और यूके में पढ़ाई कर रही हैं। पहले कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पर उसे फॉलो भी कर रहे थे लेकिन लिंकअप की खबरों के बीच अनफॉलो भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस लड़की की उम्र 18 साल है, जबकि कार्तिक आर्यन की उम्र 35 साल है। इस रूमर्ड कपल के बीच एज गैप काफी ज्यादा है। इस बात की भी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।