हालिया कुछ इशारों पर गौर करें तो साफ है, कि रानी मुखर्जी के घर जल्दी ही नया मेहमान आने वाला है। रानी मुखर्जी पिछले काफी दिनों से मीडिया से दूरी बनाएं हुए हैं। मिड डे की खबर के अनुसार, रानी का मीडिया से दूरी की वजह उनकी प्रेगनेंसी है।
रानी मुखर्जी ने पिछले साल अप्रैल में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। पिछले काफी समय से रानी के लंदन में होने की खबर है और माना जा रहा है कि वो अपनी प्रेगनेंसी को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं चहतीं इसीलिए भारत से बाहर हैं।
पिछले साल आई उनकी फिल्म मर्दानी के बाद उन्होनें कोई फिल्म भी साइन नहीं की है, जिससे उनकी प्रेगनेंसी की खबरों को ताकत मिली है।