यह इस साल के सबसे बड़े अफेयर में से एक है। क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी करने जा रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बीच अफेयर की खबरें लगातार सुनने में आती रहीं हैं। अब खबर आ रही है कि जल्द ही दोनों सगाई करने जा रहे हैं।
हालांकि इस बात के कयास ही लगाए जा रहे हैं। इन दोनों ने ही औपचारिक रूप से इस सगाई की पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों ने बताया कि विराट कोहली 31 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौट आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगी।
आने के बाद विराट, अनुष्का से मिलकर सगाई कर सकते हैं। इन दोनों की मुलाकात एक शैंपू कंपनी के कैंपेन के दौरान हुई थी।